25सांपला02...चुलियाना मोड पर स्थित बाबा धर्मार्थ कुश्ती व्यायाम शाला में मौजूद खिलाड़ी। संवाद
सांपला। चुलियाना मोड़ स्थित बाबा धर्मार्थ कुश्ती व्यायाम शाला के बाल पहलवानों का राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया। पहलवानों ने रोहतक में हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किए हैं। मंगलवार को व्यायामशाला संचालक पहलवान अशोक कुमार ने चुलियाना निवासी यशवीर गांधरा निवासी देव व इस्माईल निवासी तनीषा, राहुल, अंकुश सहित अन्य विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।