फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विजेता टीम का जाट कॉलेज में किया स्वागत

विज्ञापन
06सीटीके11 जाट कॉलेज में ट्राफी के साथ मौजूद ​खिलाड़ी। कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय जाट महाविद्यालय की फुटबॉल टीम ने हाल ही में आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता पंडित नेकीराम कॉलेज में आयोजित की गई। शुक्रवार को कॉलेज में टीम का स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि फुटबॉल न केवल एक खेल है बल्कि यह स्वास्थ्य, फिटनेस और टीम वर्क को बढ़ावा देने का एक शानदार माध्यम भी है। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत करने और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।टीम के कोच डॉ. वरुण मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहद मेहनत की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लगातार अभ्यास करते रहे और उन्होंने टीम के रूप में एकजुट होकर खेला। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंधु ने कहा कि कॉलेज की फुटबॉल टीम ने कॉलेज का नाम रोशन किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें