फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुलपति ने प्रो. एससी मलिक को अवाॅर्ड मिलने पर दी बधाई

Wed, 24 Dec 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15...एमडीयू में फेलो अवाॅर्ड मिलने के बाद डीन, एकेडमिक अफेयर्स एवं सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय के डीन, एकेडमिक अफेयर्स एवं सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एससी मलिक को इंडियन सोसाइटी फॉर प्रोबेबिलिटी एंड स्टैटिस्टिक्स की ओर से प्रदान किए गए आईएसपीएस फेलो अवाॅर्ड के लिए बधाई दी।प्रो. एससी मलिक को यह सम्मान सांख्यिकी एवं प्रायिकता के क्षेत्र में उनके निरंतर, उच्चस्तरीय एवं प्रभावी शोध कार्यों के साथ-साथ इंडियन सोसाइटी फॉर प्रोबेबिलिटी एंड स्टैटिस्टिक्स को दी गई उनकी दीर्घकालिक एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत एवं कुलपति के सलाहकार प्रो. एके राजन ने भी प्रो. मलिक को इस पर बधाई दी। कुलपति ने कहा कि प्रो. एससी मलिक को प्राप्त यह सम्मान एमडीयू की शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध संस्कृति का प्रमाण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें