09-मिशन हेल्दी भारत अभियान को लेकर एमडीयू कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां से मुलाकात के दौरान मौजूद
- फोटो : samvad
रोहतक। मिशन हेल्दी भारत का संदेश लेकर तापसी उपाध्याय एमडीयू पहुंचीं। उन्होंने कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां से मुलाकात कर हेल्दी भारत और मोटापा मुक्त स्वास्थ्य अभियान की जानकारी दी। स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार अपनाने का आह्वान किया। तापसी उपाध्याय एमडीयू के संबद्ध महाविद्यालय की बीटेक कंप्यूटर साइंस छात्रा हैं। वह रॉयल एनफील्ड बुलेट पर देशभर का भ्रमण कर रही हैं। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने का संदेश दे रही हैं। संवाद के दौरान उनके सहयोगी प्रतिनिधिमंडल में डॉ. दीपू नागपाल, डॉ. रमा बल्हारा, मनीष डांगी व संदीप कुमार शामिल रहे। संवाद