रोहतक। सांघी के एक व्यक्ति के खाते से किसी ने तीन बार में 45 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सांघी निवासी बंटू ने कहा कि वह बिजेंद्र के साथ बैटरी इन्वर्टर का काम करता है। किसी ने वीरवार को बिजेंद्र के पास फोन किया। उसने खाते रुपये डालने के लिए फोन पे या गूगल पे का नंबर मांगा। बिजेंद्र ने उसे अपना फोन पे का नंबर दे दिया। बाद में उसने धोखे से तीन बार में 45 हजार रुपये निकाल लिए। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।