24सीटीके17..राजीव गांधी स्टेडियम रोड पर मंगलवार को अवैध निर्माण की तोड़ने गया एचएसबीपी के अधि
रोहतक। शहर के बस स्टैंड के साथ राजीव गांधी खेल परिसर मार्ग पर अवैध कब्जे हटाने आई टीम को बैरंग लौटना पड़ा। मंगलवार दोपहर को पुलिसबल के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम का भीड़ ने विरोध किया। इसके अलावा एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के अधिकारी भी चुनावी जिम्मेदारी के चलते मौैके पर नहीं पहुंचे। एचएसवीपी ने इस मामले पर चुप्पी साधी है।
मंगलवार को प्रशासनिक टीम बस स्टैंड के साथ लगती 45 फीट चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण व कब्जे हटाने पहुंची। टीम के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार व पुलिसबल मौजूद रहा। जेसीबी से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का गुस्सा देखकर टीम वापस लौट गई। अब यह कार्रवाई चुनाव के बाद होगी।