रोहतक। शहर के एक स्कूल की अध्यापिका और निदेशक के खिलाफ अभिभावक ने छात्र के सिर पर डंडे मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता है और इससे पहले भी छात्र को पीटने का आरोप है।
पीड़ित पिता की तहरीर पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिक्षिका व स्कूल निदेशक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, छात्र का पीजीआई से चार दिन तक इलाज चला और अब घर पहुंच गया है।
खरावड़ निवासी पीड़ित पिता ने थाना अर्बन एस्टेट में दी शिकायत में बताया कि उनके तीन बच्चे स्वामी नितानंद पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। उनका बड़ा बेटा नौवीं कक्षा का छात्र है। पिता का आरोप है कि 23 अगस्त को सुबह स्कूल पहुंचने के बाद उनके बेटे के साथ स्कूल की अध्यापिका ज्योति ने उसके सिर पर डंडे मारे, इससे उनके बेटे के सिर से खून बहता रहा, लेकिन शिक्षिका और स्कूल प्रशासन ने उनको सूचना दी नहीं दी और न ही उसे अस्पताल में पहुंचाया।
जब खून बहने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया तो एक निजी डॉक्टर से इलाज कराने का प्रयास किया, लेकिन डाॅक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत देखकर हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद उसे सूचना दी। फिर बेटे को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया और तीन-चार दिन इलाज के बाद ही उसे छुट्टी दी जा सकी। ी