रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं के दल ने पोषण माह के तहत तिलियार स्थित होटल प्रबंधन संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दल में 70 छात्राएं शामिल रही। होटल प्रबंधन संस्थान के प्रिंसिपल इंचार्ज संजीब ने संस्थान के किचन, रेस्तरां, फूड एंड बेवरेज, बेकरी, हाउसकीपिंग समेत विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को संस्थान में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, इस क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों व बेकरी कोर्स के बाद स्वरोजगार प्रारंभ करने के बारे में बताया।