महम। मलिक राजकीय महाविद्यालय मोखरा में छात्रा शिक्षा का नेशनल मर्दानी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनू नैन ने बताया कि कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिक्षा ने लखनऊ में 09 से 11 जनवरी 2026 तक चली चैंपियनशिप के फाइट इवेंट में गोल्ड व सिंगल लाठी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। छात्रा रिया ने कोच की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. मीनू नैन ने विजेता छात्रा को 1100 रुपये भेंट किए। माैके पर महाविद्यालय प्राचार्य के अलावा सुनीता धनखड़, ईश्वर सिंह, सोनिया, डॉ. विनोद कुमार, रचना देवी, संदीप कुमार, कुमारी कविता आनंद, डॉ महक, संदीप सहायक, आशीष, रविन्द्र, अमित, सुरेश मौजूद रहे। संवाद