रोहतक। गोकर्ण तीर्थ पर बुधवार को कार्तिक मास की कथा का आयोजन किया गया। तीर्थ पर कथा सुनने के लिए अनेक श्रद्धालु पहुंचे। इससे पहले तीर्थ पर श्रीहरि की आरती भी की गई। उपाचार्य महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज ने बताया कि कार्तिक माह को पवित्र माना जाता है। इसमें भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। डेरे में कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन भी गाए। कथा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। संवाद