रोहतक। झज्जर रोड स्थित निजी गार्डन में चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का वीरवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हो गया। कथावाचक लक्ष्मण उपाध्याय ने कहा कि भगवान शिव बड़े ही दयालु और भक्त वत्सल हैं। भगवान सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी करते हैं। इसके बाद उन्होंने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई। अंतिम दिन मुख्य यजमान अरुण साहू और संतोष साहू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और आरती की। अंत में भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।