फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोठड़े में छुपा रखा था दरांत, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आजादगढ़ हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव खानपुर कलां में दबिश दी, जहां से मां की हत्या के आरोपी अश्वनी ने वारदात के बाद दरांत को कोठड़े में छुपा रखा था। पुलिस ने दरांत बरामद कर लिया। अब आरोपी को दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी को आजादगढ़ निवासी अनिरुद्ध ने शिकायत दी थी कि वह परिवार सहित भिवानी रहता है, जबकि उसका छोटा भाई अश्वनी मां सुनीता के साथ आजादगढ़ में रह रहता है। 16 जनवरी को पिता रणबीर सिंह उसके पास भिवानी गए हुए थे। उसने मां के पास फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। पड़ोसी चेतन को कॉल करके कहा कि एक बार घर जाकर मां सुनीता से बात करवाएं। चेतन जब घर गया तो सुनीता का शव बेड पर मिला, जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी। उसने पता कर लिया, उसके भाई अश्वनी ने ही मां की हत्या की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जो दो दिन के रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें