फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला नगर के दुकानदार के पास मैसेज आया न फोन, कट गए खाते से साढ़े 12 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कमला नगर के दुकानदार के बैंक खाते से किसी ने साढ़े 12 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। कमला नगर निवासी हवा सिंह राजोतिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका काठमंडी स्थित बैंक में खाता है। 16 दिसंबर को वह दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान उसके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें एक बार में 10 हजार व दूसरी बार में 2400 रुपये निकाले गए थे। जबकि उसने न तो डेबिट कार्ड का प्रयोग किया, न कोई ओटीपी नंबर आया। वह बैंक में पहुंचा तो बताया गया कि आपके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें