फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: योग से सात दिवसीय एनएसएस शिविर की शुरुआत

विज्ञापन
10...रोहतक के मॉडल टाउन ​स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे
विज्ञापन
रोहतक। शहीद कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को साप्ताहिक शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य कुमारी मीता कंसल ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के मोटो स्वयं से पहले आप के भाव को समझाया व समाज में अपना योगदान निस्वार्थ भाव से देने के लिए प्रेरित किया। योग के बाद स्वयंसेवकों के समूह बनाए गए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम भाकर ने एनएसएस के महत्व व शिविर में पूरे सप्ताह के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। स्वयंसेवकों ने शपथ लेते हुए देश व समाज के लिए सदैव अपना योगदान देने का प्रण लिया। छात्रा काजल व प्राची ने स्वामी विवेकानंद पर व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें