फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नौकर ने दोस्तों संग मिलकर रची थी लूट की साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आर्यनगर थानाक्षेत्र में स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा के नौकर के साथ हुई पौने तीन लाख और स्कूटी लूट का खुलासा कर दिया है। ज्वेलर्स के नौकर शीतल नगर निवासी कपिल ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के दौरान मारपीट का नाटक होने की फुटेज सामने आई तो पुलिस ने नौकर से पूछताछ की और घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

आर्यनगर थानाप्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा के बेटे की आर्यनगर में तरुण ज्वेलर्स की दुकान है। उस पर कपिल काम करता था और आठ जुलाई को उसे स्कूटी लेकर पौने तीन लाख रुपये बैंक से लाने के लिए कहा था। रुपये निकालने के बाद उसने लूट का नाटक अपने दोस्तों के साथ मिलकर रचा था। शुरू से ही कपिल पर संदेह था और जब उससे पूछताछ की तो उसने घटना कबूल कर ली। पुलिस ने उसके गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर एकता कॉलोनी निवासी प्रिंस, शीतलनगर निवासी साहिल और नितिन को गिरफ्तार कर स्कूटी और पैसे बरामद कर लिए हैं।
आरोपी कपिल ने पहले ही लूट की योजना बना ली थी और कहा था कि जब वह पैसे लेने जाएगा तो कॉल कर देगा। उसी दौरान घटना को अंजाम दे देना। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पैसे देखकर लालच आ गया था। पहले भी वह कई बार मोटी रकम लेकर जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें