रोहतक। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक और माइक्रोन पृथ्वी फाउंडेशन ने किशनपुरा चौपाल में एक सेवा भोजन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 200 से अधिक जरूरतमंद बच्चों और उनके अभिभावकों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना और समाजसेवा को बढ़ावा देना था। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक के अध्यक्ष सुनील मुंजाल के नेतृत्व में यह प्रकल्प आयोजित हुआ। इसमें एसएल वर्मा, एसके सचदेवा, सुरेश कथूरिया, अमित नागपाल, टीसी पंवार और विकास गुप्ता ने भाग लिया। फाउंडेशन की ओर से कर्नल मान सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद