फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टर-एक में सड़कें टूटीं व सीवरेज सिस्टम खराब

विज्ञापन
13.. बैठक के दौरान समस्याओं के समाधान की मांग करते आरडब्ल्यूए सेक्टर-1 के पदा​धिकारी। स्रोत आरड
विज्ञापन
रोहतक। रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन यानी आरडब्ल्यूए सेक्टर-1 के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक कर सेक्टर एक की समस्याओं के समाधान की मांग है। बैठक में आरडब्ल्यूए सेक्टर-1 के प्रधान पवन आहूजा, महासचिव अधिवक्ता केके खीरबाट, संयुक्त सचिव अशोक मल्होत्रा, प्रोफेसर मेहताब सिंह, अजीत जैन, सिद्धार्थ जैन, अधिवक्ता संजय लाल, कैप्टन एचके दलाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सेक्टर एक में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं जिनसे दुर्घटनाओं की संभावना रहती है। सफाई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आते हैं। आरडब्ल्यूए सेक्टर-1 की इमारत का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पेड़ों की छंटाई का काम अभी बाकी है। सीवरेज सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसकी शिकायत की है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें