फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बनियानी गांव में 41 लाख से पक्का होगा रास्ता

Sat, 30 May 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के बनियानी गांव में 41 लाख की लागत से रास्ता पक्का होगा। इस राशि से गांव में सड़क किनारे ईंटों से पक्के रास्ते का निर्माण होगा। पंचायती राज विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर लगाया गया है। सरपंच रामजीवन ने बताया कि अगले महीने निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। करीब दो किलोमीटर लंबे पक्के रास्ते का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी। पहले बरसात के दिनों में रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता था। अब इसके पक्का होने से राहगीरों को परेशानी नहीं होगी। सरकार की ओर से गांवों में भी विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें