फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शाेधार्थियों को कुलसचिव ने किया शोध के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गणित विभाग में शनिवार को रिसर्च और रिसर्चर मेट्रिक्स पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बतौर मुख्य अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम में शिरकत की। यहां शोधार्थियों को आरंभ से ही ध्यानपूर्वक रिसर्च करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह ने व्याख्यान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्य वक्ता प्रोफेसर सैयद मोहम्मद रिज़वान, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सल्तनत ऑफ ओमान का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता ने शोधार्थियों को रिसर्च संबंधी विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने रिसर्च की परिभाषा, उसके परिणाम, जर्नल मैट्रिक्स और ऑथर मैट्रिक्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. एकता नरवाल ने किया। शोधार्थी अन्नु, श्रुति, प्रवीण और नविता ने सहयोग दिया। इस मौके पर प्रो. जेएस सिक्का, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. सुमित गिल, डाॅ. सविता राठी, डाॅ. जगबीर सिंह, डाॅ. अंजु पंवार, डाॅ. मीनाक्षी हुड्डा, डॉ. पूनम, डॉ. मोनिका, डाॅ. सोनिका, नेहा, डॉ. अमित मनोचा, डॉ. राजेश, शोधार्थी काजल सचदेवा समेत अन्य शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें