फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेडक्रॉस सोसाइटी ने नया ब्लड बैंक खोलने की अनुमति मांगी

Wed, 19 Aug 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी रोहतक शाखा ने जिले में एक नया रक्त बैंक खोलने की अनुमति प्रशासन से मांगी है। वर्तमान में रोहतक में केवल दो सरकारी रक्त बैंक हैं। सिविल अस्पताल व पीजीआई में संचालित हैं। इसके चलते निजी अस्पतालों के मरीजों को रक्त के लिए अक्सर अन्य जिलों में जाना पड़ता है। विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम में गैर-सरकारी संगठनों ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी से अनुरोध किया था। उन्होंने रोहतक में एक रेडक्रॉस रक्त बैंक खोलने की मांग की थी। मिगलानी ने उसी कार्यक्रम में जल्द ही नया रक्त बैंक खोलने की घोषणा की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें