24-रोहतक के पुरिधाम स्थित मां बगलामुखी मंदिर में पहुंचे जूना अखाड़े का रमता पंच के पदाधिकारी।
रोहतक। जूना अखाड़े का रमता पंच वीरवार को मां बगलामुखी पुरिधाम पहुंचा। उन्होंने स्वामी बालकपुरी की समाधि पर माथा टेका और मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन किए।पुरिधाम के महामंडलेश्वर बाबा कर्ण पुरी के सानिध्य में यह कार्यक्रम हुआ। रमता पंच ने पुरिधाम की विभिन्न परियोजनाओं का भ्रमण किया। उन्होंने परियोजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर महंत संतपुरी, विजय गिरि, शांतानंद सरस्वती और रामचंद्र गिरि, महंत अजय गिरि, महंत आत्मानंद सरस्वती, महंत कुंदनपुरी और श्रेष्ठानंद सरस्वती भी मौजूद रहे। संवाद