फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
33-श्री लालनाथ हिंदू महाविद्यालय के खिलाड़ी अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्श - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रोहतक। श्री लालनाथ हिंदू महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित अंतर-महाविद्यालय कराटे टूर्नामेंट में महाविद्यालय के छात्र रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। सैनी महाविद्यालय में 20 फरवरी को आयोजित अंतर-महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने भाग लेते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों अंकुश और विजय का चयन नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टीम के लिए भी हुआ है, जो महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वीरेंद्र दुआ, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. अनिला बठला, मौसम, ललिता हुड्डा एवं मोहित सहित स्टाफ सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें