फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ठाली आदमी जित जी करे घूमण चला ज्या है, उरैन भी आ ग्या...

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सोनीपत में धान के खेत में उतरने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणवी अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि ठाली आदमी है, जित जी करे घूमण चला ज्या है। उरैन भी आ ग्या। शिमला जा था, लोग धान लगाते दिखे तो उतर कै आ ग्या।। वह शनिवार को भाजपा के प्रदेश पार्टी कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

धनखड़ ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस जवाब दे कि क्यों आठ साल तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को दबाए रखा। इसके लिए कांग्रेस को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। इसके लिए कमेटी बनी थी, जिसमें हुड्डा सहित चार सीएम थे। यह भट्ठा परसौल वाले लोग हैं। प्रदेश की हजारों एकड़ किसानों की जमीन प्राइवेट हाथों में इन्होंने खिसकाई। ये कांड कराते रहते हैं और किसान हितैषी नहीं हैं। इन्होंने ढाई-ढाई रुपये के चेक किसानों को दिए थे। वर्तमान की भाजपा सरकार ने किसानों को एमएसपी दी। इतनी बेहतर एमएसपी देने वाला देश में कोई और नहीं है। इस पर कोई भी हमसे बहस कर सकता है।
ग्रेस स्टेट लेवल की बॉडी भी नहीं बना पाई
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बादली विधानसभा में अपनी हार के सवाल पर कहा कि उस समय पन्ना प्रमुख नहीं थे। अब नहीं हारेंगे। कांग्रेस के संगठन पर कहा कि यदि कांग्रेस का संगठन इतना मजबूत है तो पिता-पुत्र की हार लोकसभा चुनाव में क्यों हुई। उन्होंने कहा कि हमने तो पन्ना प्रमुख बनाए हैं जो कि 15 वोटर पर एक कार्यकर्ता है। कांग्रेस स्टेट लेवल की बॉडी भी नहीं बना पाई है। कांग्रेस ने अपने सीनियर नेताओं को तड़ीपार कर दिया तो अध्यक्ष को तो लाठियों से ही पिटवा दिया। ऐसे में स्वाभाविक है कि विरोधी गुट के लोग इकट्ठा होकर अपनी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें