रोहतक। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की जंग खत्म हो गई। मंगलवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए। इसमें बीजेपी ने जीत हासिल की। नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं दी। कहा, 25 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देकर अपना वायदा पूरा करेंगे। वहीं जयहिंद ने आम आदमी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा की दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। अब हरियाणा की जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है।