फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोषों से गुंजायमान हुए शिवालय

विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। अमर उज
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों ने ‘मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च...’ मंत्र से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मध्यरात्रि से सभी शिवालयों में हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोषों की गूंज रही। भक्तों ने अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना की और कई स्थानों पर रुद्राभिषेक किया। बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा पर महामंडलेश्वर कपिलपुरी व महंत कमलपुरी के सानिध्य में पारद शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया गया। महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज ने बताया सावन के सभी सोमवार पर गोकर्ण धाम में पारदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाता है। वहीं बाबा बालकपुरी डेरा पर पंडित सुरेश वशिष्ठ ने शिवार्चन व रुद्राभिषेक कराया। यहां महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने बताया कि सावन माह के सभी दिनों सुबह सात बजे रुद्राभिषेक किया जा रहा है। सोमवार को पूजा में सिमरण पुरी, पंडित जतिन शर्मा, अजेश गुप्ता, सोनू क्वात्रा आदि मौजूद रहे। वहीं वैश्य श्मशान भूमि स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान को गंगा जल से स्नान कराया। यहां शिव भक्तों के लिए आठ हजार लीटर गंगा जल की व्यवस्था की है। किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी सोमवार को दिन भर शिव भक्तों की भीड़ जमा रही। इसके अतिरिक्त जिले भर के शिवालयों में दिन भर ऊं नम: शिवाय गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें