बाबा बालकपुरी डेरे में अभिषेक करते श्रद्धालु। अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालय हर-हर महादेव के जय घोष से गूंजते रहे। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया। वहीं बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा, बाबा बालकपुरी डेरा, वैश्य शिक्षण संस्थान के समीप प्राचीन शिव मंदिर व किलोई के प्राचीन शिव मंदिर पर शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा पर महामंडलेश्वर कपिलपुरी व महंत कमलपुरी ने पारदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। वहीं बाबा बालकपुरी डेरा पर महामंडलेश्वर कर्णपुरी के सानिध्य में शिव भक्तों ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया।