सांपला।
सरकार की तरफ से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को नगर पालिका की ओर से दो घंटे के लिए समाधान शिविर लगाया गया। नगर पालिका कायर्यलय में लगे शिविर में बबीता प्रॉपर्टी आईडी संबंधी शिकायत लेकर पहुंचीं। शिकायत का मौके पर समाधान किया गया। नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर लगातार जारी रहेगा। किसी भी उपभोक्ता की कोई समस्या है तो वह सुबह 9 से 11 बजे तक पालिका में पहुंचे और अपनी समस्या का समाधान कराएं। संवाद