रोहतक। शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने सोनीपत रोड स्थित पुराने राजबहा को खत्म कर जेएलएन नहर से मानसरोवर पार्क स्थित प्रथम जलघर तक 900 एमएम की नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता भूदेव मुदगिल ने बताया कि काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए राजबहा और कार्यक्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाने की सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की गई है। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।