फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो और केस मिलने से सात हुई मरीजों की संख्या, 38 जगह मिले लार्वा

विज्ञापन
मच्छरजनित बीमारियों के बारे में जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कोरोना के खतरे और स्वाइन फ्लू के बीच डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। जिले में अब तक कुल सात मरीजों की पहचान हो चुकी है। मलेरिया के दो केस हैं। स्वास्थ्य विभाग मच्छरजनित बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

डेंगू का खतरा दबे पांव बढ़ रहा है। सीजन में अब तक सात मरीज मिल चुके हैं। इनमें से दो केस मंगलवार को मिले। श्रीनगर कॉलोनी की 33 वर्षीय महिला व प्रेम नगर हैफेड रोड के 41 वर्षीय व्यक्ति को डेंगू हुआ है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित इलाकों में फॉगिंग कराने व ब्लड स्लाइड बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे समय रहते मच्छरों व मरीजों की संख्या बढ़ने पर रोक लगाई जा सकेगी।
दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान जारी रखा है। इसके तहत लोगों को मच्छरजनित रोगों की जानकारी देने के साथ जल स्त्रोतों में लार्वा तलाश किया जा रहा है। मंगलवार को 38 जगह पर लार्वा मिला। इसके चलते संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। रेलवे रोड, प्रताप मोहल्ला में दो, शौरा कोटी, शिव कॉलोनी में चार, जेपी कॉलोनी में चार, बाबरा मोहल्ला में 11, जसबीर कॉलोनी चार, तिलक नगर में दो, कमला नगर में चार, भारत कॉलोनी में दो, आर्य नगर में दो, शहर विहार कॉलोनी में तीन जगह लार्वा मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मच्छरजनित रोगों को लेकर अलर्ट है। इसके तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू के दो नए केस मिले हैं। इन जगहों पर फॉगिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों को भी विभाग का सहयोग करते हुए साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। -डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें