फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद ब्रश न करने की धारणा गलत : डॉ. पूर्णिमा

Thu, 04 Apr 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रसव के बाद महिलाओं को टूथब्रश न करने देने की धारणा एकदम गलत है। यह बात सेक्टर-3 के आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में दंत सर्जन डॉ. पूर्णिमा अरोड़ा ने कही।
विज्ञापन

डॉ. पूर्णिमा अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में यह सामान्य धारणा है कि महिलाओं को प्रसव के उपरांत टूथब्रश करने से रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह बात एकदम मिथ्या है कि प्रसव के उपरांत अगर कोई महिला टूथब्रश करेगी तो उसके दांत कमजोर हो जाएंगे जबकि वास्तविकता यह है कि प्रसव के बाद अगर कोई महिला ब्रश नहीं करेगी तो उसके मसूड़े में सूजन आ जाएगी। इसके साथ ही खून आने व मुंह में दुर्गंध आने की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को दिन में दो बार सुबह और रात को टूथब्रश अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ. सौरभ नारंग ने कैल्शियम युक्त भोजन व पौष्टिक खानपान के महत्व पर बल दिया। मुख स्वास्थ्य जागरूकता विषय को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी के बच्चों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को निशुल्क टूथपेस्ट व टूथब्रश वितरित किए गए।
विज्ञापन


उपायुक्त अजय कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत सेक्टर-3 की पॉलीक्लिनिक के तहत चिकित्सकों की ओर से अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जागरूकता को लेकर बाइक रैली भी निकाली गई। इस मौके पर डॉ. सौरभ नारंग, जगवंती, वेदप्रभा, सुशीला, सरोज, बिमला, सुमित्रा, अशोक, शांति, कैलाश, डॉ. सुनीता, डॉ. रितु, डॉ. रजनी, विकास, राहुल, बबीता, कुलदीप, बिजेंद्र, अमरजीत व पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें