21-नागरिक सुविधा केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद
- फोटो : सांकेतिक
रोहतक। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने मंगलवार को नागरिक सुविधा केंद्र में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्र पर उपलब्ध विभिन्न नागरिक सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की गति, शिकायत निवारण प्रणाली एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने नागरिक सुविधा केंद्र में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को कहा कि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधा केंद्र आमजन और निगम के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा ताकि नागरिकों को सुगम एवं संतोषजनक सेवाएं मिल सकें। संवाद