फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में वीरवार को धूप के साथ तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 1.3 डिग्री कम है। जिले में अब 11 व 13 मई को बारिश होने के आसार हैं। अगले चार दिन में अधिकतम तापमान पांच से छह डिग्री बढ़ सकता है। जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाओं के चलने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 56 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें