08- ध्यान सत्र के बाद भजन पर झूमते लोग। संवाद
रोहतक। समर्थ गुरु मैत्री संघ की ओर से रविवार को ताज गार्डन में ध्यान सत्र आयोजित किया गया। सुबह 8:15 बजे शुरू हुए करीब डेढ़ घंटे के सत्र में 35 लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने शवासन की मुद्रा में लेटकर ध्यान किया। इस दौरान धीमे संगीत के बीच डॉ. परमवीर ने ध्यान के निर्देश दिए। सत्र के बाद ध्यान उत्सव मनाया गया, जिसमें सभी प्रतिभागी खड़े होकर भजन गाते हुए नृत्य करने लगे। डॉ. परमवीर ने बताया कि वे समर्थ गुरु सिद्धार्थ औलिया के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं और ओशो रजनीश की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा ध्यान सत्र हर रविवार आयोजित किया जाता है।