फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विवाहिता का ससुराल में ही हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 05 Mar 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव रिठाल में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली 25 वर्षीय नेहा का ससुराल में ही अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार के समय मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के साथ पुलिस भी मौजूद रही। अब पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव प्रलाहदपुर किड़ौली निवासी संतोष ने शिकायत दी थी कि उसकी सबसे छोटी बेटी नेहा की शादी 2019 में रिठाल गांव निवासी हरिओम के साथ हुई थी। उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दे दिया था, जिसको लेकर हरिओम, उसके पिता जयपाल व मां शीला खुश नहीं थी। उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष ने शनिवार रात करीब सात बजे फोन किया कि नेहा की हालत गंभीर है। जल्दी आ जाएं। वह परिजनों के साथ गांव में पहुंची, जहां नेहा का शव मिला। पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें