फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फर्जी कागजात तैयार करवा कर नाम कराई जमीन, अब दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव अटायल में फर्जी कागजात तैयार कराकर जमीन अपने नाम कराने का मामला सामने आया है। जमीन मालिक के बेटे ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया गया। जिस पर अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल कलां निवासी इंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता टेका गांव अटायल के रहने वाले थे। उसके पिता की गांव अटायल में जमीन थी। उसके पिता का देहांत 11 जुलाई, 1982 को हो गया था। पिता के मौत के बाद वह उस जमीन पर काश्त करता आ रहा था। आरोप है कि तीन लोगों ने साज बाज होकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उनके पिता को को बेऔलाद दिखा कर उनकी भूमि को गलत व गैर कानूनी तरीके से अपने नाम करवा लिया और जमीन का इंतकाल भी मंजूर करवा लिया। जब वह अपनी भूमि का रिकॉर्ड चेक कराने गन्नौर तहसील पहुंचे तो उसे इस धोखाधड़ी का पता चला। जब उसने आरोपियों से जमीन के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने 15 सितंबर, 2022 को एक शिकायत पुलिस अधीक्षक सोनीपत को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस्तगासा के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें