फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहरवासियों का सफर होगा सुगम, इसी सप्ताह ट्रायल बेस के लिए पहुंचेंगी 5 इलेक्ट्रिक बसें

Sat, 12 Oct 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक डिपो को मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। शहर में इन बसों के संचालन के लिए 5 नई बसें इसी सप्ताह डिपो में आने वाली हैं। फिलहाल यह बसें ट्रायल बेस पर आएंगी। ट्रायल पूरा होने के बाद इन बसों का संचालन अलग-अलग रूट पर किया जाएगा।
12 अगस्त को चार्जिंग पॉइंट को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा बस स्टैंड पर निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मौके पर काफी खामियां मिली थीं। वहीं 10 अक्तूबर को डिपो मुख्यालय से टीम दोबारा से निरीक्षण करने पहुंची थी। पहले हुए सर्वे में रोडवेज मुख्यालय से 10 उच्च अधिकारियों की टीम चार्जिंग पॉइंट स्टेशन बनाने के लिए निरीक्षण करने आई थी। लेआउट प्लान के हिसाब से बस स्टैंड पर अस्थायी रूप से चल रही पुलिस चौकी को भी हटाया जा सकता है, क्योंकि बसों के चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के अंदर बसों के आवागमन में जगह कम पड़ रही है। अगर पुलिस चौकी को हटा दिया जाता है तो बसों के आवागमन में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए दो बसों के लिए रूट किए तय
रोहतक डिपो की ओर से फिलहाल ट्रायल के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों के रूट तय कर दिए गए हैं। पहली बस का रूट न्यू बस स्टैंड से वाया शीला बाईपास, जाट भवन, दिल्ली बाईपास, एमडीयू, नेकीराम कॉलेज, मेडिकल मोड़ होते हुए पीजीआईएमएस रहेगा। दूसरी बस का रूट सुखपुरा चौक से वाया टीबी अस्पताल, गोहाना अड्डा, सिविल अस्पताल, आकाशवाणी, महिला कॉलेज, सोनीपत स्टैंड, अशोका चौक, डी-पार्क, मेडिकल मोड़ से पीजीआई का रहेगा। इसके अलावा तीन बसों के रूट ट्रायल के बाद तय किए जाएंगे। रूट पर यात्रियों की संख्या व बसों की मांग के हिसाब से तीन बसों का संचालन निर्भर करेगा। इन बसों का किराया 10 रुपये होगा। ऐसे में ऑटो से सस्ती परिवहन सुविधा लोगों को मुहैया होगी।
विज्ञापन

मुख्यालय की तरफ से बसें भेजने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। फिलहाल इसी हफ्ते के अंत तक पांच बसें आने की पूरी उम्मीद है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बसों का रूट पर संचालन किया जाएगा।
- सुरेंद्र सिवाच, वर्कशाप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें