रामगोपाल काॅलोनी में रहने वाली निधि सिग्रोहा ने योगासन कराते-कराते कमाई का भी योग खोज लिया है। दो साल पहले तक वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी और घर से ऑनलाइन योग कराती थीं। इस बीच कुछ विदेशी साधक भी जुड़ गए। यही स्टार्टअप शुरू करने की प्रेरणा बने। अप्रैल 2024 में ऑनलाइन कोर्स करके साबुन-शैम्पू बनाना सीखा। फिर बाथ बैकर्स-24 नाम की कंपनी बनाई। आज घर बैठे खूब कमाई कर रही हैं।