रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवास में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नजफगढ़ निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी गांव ब्राह्मणवास निवासी हवासिंह के साथ हुई है। 8 मई को भांजी ने फोन करके बताया कि पापा ने मां के साथ मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। संवाद