फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर गाड़ी में बजा रहा था हूटर, स्कॉर्पियो इंपाउंड, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान गेट के पास एक स्कॉर्पियो चालक गाड़ी का हूटर बजा रहा था। पुलिस ने गश्त के दौरान चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर गाड़ी को इंपाउंड किया है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि सोमवार को इएएसआई राजसिंह व चालक ईएएसआई भूपेंद्र पीसीआर पर ड्यूटी पर थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा चल रही थी। स्कूल के गेट पर ज्यों ही गश्त के लिए पहुंचे। वहां पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी परीक्षा केंद्र की परिधि में खड़ी मिली। गाड़ी में अवैध रूप से लगा सायरन तेज आवाज में बजाया जा रहा था। शांति भंग करने के आरोप में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गाड़ी को इंपाउंड कर कार्रवाई की जा रही है। चालक की पहचान आशीष निवासी गांव चमारियां के रूप में हुई है। जिसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें