फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल को निशाना बनाकर मारी थी छुरी, गर्दन व कमर में भी मिले घाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। संजय नगर के प्रिंस हत्याकांड को योजना के तहत अंजाम दिया गया है। बुधवार को शव के पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि प्रिंस के दिल को निशाना बनाकर छुरी के दो वार किए गए, जबकि एक गर्दन व दूसरा कमर पर किया गया। दिल पर हुए वार घातक साबित हुए और प्रिंस ने पीजीआई पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता विक्रम सैनी के बयान पर आरोपी सावन, उसके पिता बलराम, दोस्त अमन उर्फ लिंडी व रमणीक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संजय नगर निवासी विक्रम सैनी ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा प्रिंस (19) व उससे छोटी बेटी 16 वर्षीय वंशिता है। करीब एक माह पहले प्रिंस के साथ अमन उर्फ लिंडी, सावन व रामणीक ने झगड़ा किया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बावजूद आरोपी रंजिश रखे हुए थे। मंगलवार शाम छह बजे आरोपी आए और प्रिंस के बारे में पूछा। उसने कहा कि वह घर पर नहीं है। उसने सावन व उसके पिता बलराम को समझा दिया था कि अगर उसके बेटे की कोई गलती है तो समझा दूंगा। इसके बावजूद करीब सात बजे आरोपी सावन घर पर आया और उसके बेटे प्रिंस को बाहर खींच लिया। उसका दोस्त लिंडी व रमणीक स्कूटी लेकर तैयार खड़े थे। तीनों प्रिंस को दूसरी गली में ले गए। वह पीछे दौड़ा। अमन व रमणीक ने उसके बेटे को पकड़ लिया, जबकि सावन व उसके पिता बलराम ने चाकू मारे। इससे प्रिंस लहूलुहान होकर गिर पड़ा। तत्काल उसे पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पिता बोला, मैं समझौता न करता तो आज जिंदा होता मेरा बेटा
मृतक के पिता विक्रम सैनी ने बताया कि प्रिंस व आरोपी सावन एक साथ 12वीं तक पढ़े हैं। बाद में प्रिंस का बीसीए में दाखिला करवा दिया। एक माह पहले प्रिंस के पास उसके दोस्त का फोन आया। बोला, मेरे जन्मदिन पर जरूर आना है। चाहे केक कटवाने आ जाओ। प्रिंस चला गया। आते समय सावन व प्रिंस साथ-साथ आ रहे थे। रास्ते में एक प्लॉट में सावन के दोस्त बैठे थे। वहां पर प्रिंस के साथ सावन व उसके दोस्तों ने मारपीट की। उसने एमएलआर भी कटवा दी थी, लेकिन यह सोचकर समझौता कर लिया कि बच्चों की जिंदगी खराब हो जाएगी। उसे क्या पता था कि उसको यह समझौता इतना भारी पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मृतक प्रिंस के पिता विक्रम सैनी के बयान पर सावन, उसके पिता बलराम व दोस्त अमन उर्फ लिंडी व रमणीक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रिंस को दो दिल के पास, एक गर्दन व एक कमर में छुरी से वार किया गया था। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें