फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्राम सभा में हुई टिटौली के विकास पर चर्चा

Sat, 27 Dec 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27..गांव टिटौली में ग्राम सभा की बैठक करते सरपंच रोहताश डीएसडब्ल्यूओ महावीर गोदारा व अन्य। स्रो
विज्ञापन
रोहतक। टिटौली गांव में शुक्रवार को ग्राम सभा आयोजित की गई। यहां ग्रामीण विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा पेंशन के लाभपात्रों के नामों की सूची पढ़कर सुनाई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा विशेष रूप से मौजूद रहे। सरपंच रोहताश की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा में ग्रामीणों को पेंशन संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योगना, पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन लाभपात्रों की सूची पढ़कर सुनाई गई। इसमें किसी का नाम गलत होने या किसी तरह की त्रुटि होने पर सूचित करने के लिए कहा गया। बैठक में किसी ने भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई। साथ ही, सभी ने गांव में विकास कार्यों के मुद्दे रखे। बैठक में ग्राम सचिव अरुण गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें