फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रॉक बॉल नेशनल चैंपियनशिप में उझाना की बेटियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
04जेएनडी16: छात्राओं को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ। स्रोत : संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। रॉक बॉल एमेच्योर फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रायोजित तृतीय सीनियर मिक्स फेडरेशन कप में उझाना की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता एक से तीन फरवरी तक पानीपत के माधव जैन सेवा निवास, पट्टी कल्याण में आयोजित की गई। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना की छह छात्राओं ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया और रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में हरियाणा टीम ने गुजरात और जम्मू-कश्मीर की टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भी हरियाणा की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला हरियाणा और राजस्थान के बीच बेहद रोमांचक रहा। अंतिम क्षणों में हरियाणा टीम को राजस्थान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। प्रधानाचार्य सुमित्रा ने सभी खिलाड़ियों और कोच रणधीर सिंह पीटीआई की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें