फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्राओं ने उपायुक्त को बांधी राखियां

Fri, 08 Aug 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह को राखी बांधती एक स्कूल की छात्राएं। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा भारती विद्यालय रामनगर में वीरवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियां बनाईं। यह राखियां उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को छात्राओं की ओर से बांधी गईं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक, कर्मचारियों, बाल कल्याण विभाग की प्रभारी बीना कौशिक व अन्य कर्मचारियो, अर्पण स्कूल के दिव्यांग बच्चों और कौशल विकास में लगे कर्मचारी शामिल हैं। इस मौके पर प्राचार्य ममता भोला, प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुराग जैन, प्रबंधक हरीश वधवा और कोषाध्यक्ष महेंद्र गुलाटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें