फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने घर में रखने के लिए डाला दबाव, युवक ने जहर निगल कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला के 22 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। आरोप है कि उसे खरखौदा की युवती अपने घर में रखने के लिए दबाव बना रही थी। मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। सांपला थाना पुलिस ने युवती, उसकी मां सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक खेड़ी सांपला निवासी रामभगन ने दी शिकायत में बताया कि वह राजस्थान में काम करता है। उसके तीन लड़के व एक लड़की है। सबसे बड़ा लड़का साहिल है। शुक्रवार सुबह वह राजस्थान से सांपला पहुंचा। सुबह करीब सवा 11 बजे एक लड़की का फोन आया। बोली मेरी साहिल से मेरी बात करवा दें। पिता ने साहिल को फोन दे दिया। इसके बाद दोनों बात करने लगे। लड़की खरखौदा के एक स्कूल में पढ़ती है। लड़की ने साहिल से कहा कि वह उसे अपने घर में रख ले। साहिल ने मना कर दिया। इस पर युवती ने केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद साहिल घर से चला गया। थोड़ी देर बार आया और बोला उसने युवती, उसकी मां व एक अन्य से तंग आकर जहरीली गोलियां निगल ली हैं। उसे तत्काल पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवती सहित तीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें