रोहतक। शहर में श्री शनिदेव मित्र मण्डल सरंक्षण में आज को श्री बालाजी डोभ धाम पैदल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 8 बजे श्री दुर्गा भवन मंदिर से शुरू होकर 7 किलोमीटर का सफर तय कर श्री बालाजी धाम डोभ पहुंचेगी। यात्रा में पहला पड़ाव खुशबू गार्डन के नजदीक जगदंबा ट्रैक्टर एजेंसी और दूसरा पड़ाव भिवानी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने होगा। श्रद्धालुओं की वापसी के लिए निशुल्क ऑटो की सुविधा रहेगी। आयोजकों ने सभी भक्तजनों से सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। संवाद