फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेकीराम काॅलेज में पहली मेरिट सूची पहुंची 100 पार

विज्ञापन
05सीटीके36... पंडित नेकिराम कॉलेज में एडमिश के लिए इंतजार में खडे विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के कॉलेजों में चल रही ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत शुक्रवार दोपहर बाद मेरिट सूची जारी हुई। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी मेरिट सूची में अपना नाम देखकर विद्यार्थी खुशी से चहक उठे। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में पहली मेरिट सूची ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए 100 पार पहुंची। हरियाणा स्तर पर यह 96 रही। अब विद्यार्थियों को नौ जुलाई तक अपनी फीस जमा करा कर सीट सुरक्षित करनी है।
शुक्रवार को विद्यार्थी मेरिट सूची को लेकर सुबह से ही उत्सुकता नजर आए। दोपहर बाद मेरिट सूची जारी हुई। कॉलेज में भी विद्यार्थियों की भीड़ के चलते चहल पहल बनी रही। नेकीराम कॉलेज की मेरिट सूची में ऑल इंडिया कैटेगरी में सबसे अधिक 100.8 तक मेरिट राजनीतिक विज्ञान में रही। इसके बाद भूगोल में मेरिट 100.2 तक पहुंची। हरियाणा स्तर पर राजनीतिक विज्ञान में मेरिट 96 व भूगोल में 95.2 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। इसके तहत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी होने से कक्षाएं व पढ़ाई समय पर शुरू हो सकेगी।
-डॉ. लोकेश बल्हारा, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।


पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की मेरिट का ब्योरा
कोर्स हरियाणा ईडब्ल्यूएस एससी डीएससी बीसी-ए बीसी-बी
कला संकाय 89.6 82.2 76.6 72.2 50.4 57.4
अर्थशास्त्र (मेजर) 90.8 87.4 78.4 68.8 78.0 68.8
अंग्रेजी (मेजर) 93.4 88.2 84.4 81.2 83..6 78.0
भूगोल (मेजर) 95.2 94.8 84.4 87.0 84.8 71.4
हिंदी (मेजर) 80.6 74.2 69.0 57.0 62.6 67.0
इतिहास (मेजर) 90.8 86.8 84.8 80.0 78.4 68.2
राजनीति विज्ञान (मेजर) 96.0 95.0 90.0 87.0 89.8 85.6
साइकोलॉॅजी (मेजर) 92.6 87.8 85.4 88.2 86.2 84.2
व्यवसाय प्रबंधन 94.0 91.6 89.0 86.0 88.6 85.4
कॉमर्स 91.0 84..8 67.2 64.0 76.4 51.6
कंप्यूटर एप्लिकेशन 93.4 90.4 85.6 81.8 89.4 86.0
लाइफ साइंस 86.6 81.2 74.2 60.0 66.2 54.8
फिजिकल साइंस 78.8 71.2 55.8 54.0 55.4 67.0
केमिस्ट्री 92.2 91.0 82.6 74.4 85.0 89.4
गणित 95.6 94.8 88.0 77.6 89.8 85.6
फिजिक्स 91.2 90.2 84.6 57.6 83.0 79.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें