रोहतक। महम के वार्ड नंबर 12 में चोर सोमवार की रात को उस समय जेवरात व नकदी निकाल कर ले गए, जब परिवार के लोग रात 12 बजे कावड़ चढ़ाने के चलते मंदिर गए हुए थे। इस संबंध् में महम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 12 निवासी इंद्र सिंह ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को करीब 12 बजे परिवार के ज्यादातर सदस्य शिव मंदिर में ले गए। वह घर पर अकेला था। रात को करीब 3 व 4 बजे के बीच में परिजन वापस आए और सो गए। सुबह उसने देखा कि अलमारी का दरवाजा खुला था। अंदर से सोने की एक अंगुठी, एक जोड़ी कानों की झुमकी व सोने का हार और 22 हजार रुपये की नकदी नहीं मिली।