फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टेबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Tue, 07 May 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के सरकारी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। सरकार द्वारा दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टेबलेट की सुविधा मुहैया करवा रखी है। सरकारी स्कूलों में टेबलेट वितरण का काम जारी है। शिक्षा विभाग की तरफ से तीन मई तक टेबलेट वितरण करने के आदेश दिए थे। कई स्कूलों में टेबलेट वितरण का काम जारी है।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में दसवीं से बारहवीं के 14 हजार बच्चों को टेबलेट वितरित किए गए थे। इस साल अभी दसवीं कक्षा का बोर्ड परिणाम आना बाकी है जबकि बाकी विद्यार्थियों में टेबलेट वितरित करने का काम किया जा रहा है। अभी तक दसवीं कक्षा में लगभग 4800 और बारहवीं कक्षा में 4600 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा दसवीं का परिणाम न आने के कारण अभी 11वीं कक्षा में ज्यादा बच्चों ने दाखिले नहीं लिए हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टेबलेट दिए जाएंगे। टेबलेट मिलने पर विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी और टेबलेट के जरिये भी पढ़ाई हो सकेगी। फिलहाल जिले के दो सरकारी स्कूलों से ही टेबलेट की मांग आई है। एक स्कूल से 40 और दूसरे स्कूल से 10 नए टेबलेट की मांग विभाग के पास आई थी, जिसे नजदीक के स्कूल से पूरा करा दिया गया है।

2022 में मिलने शुरू थे टेबलेट
प्रदेश सरकार द्वारा 2022 में टेबलेट देने का काम शुरू किया था। कोरोना के दौरान पढ़ाई आनलाइन हो गई थी, लेकिन विद्यार्थियों के पास मोबाइल, टेबलेट न होने के कारण दिक्कत आई थी। बाद में 2022 में सरकार ने दसवीं से बारहवीं के बच्चों में टेबलेट वितरण का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
स्कूलों की तरफ से नए टेबलेट की मांग नहीं आई है। केवल दो स्कूलों से मांग आई थी, उनकी मांग नजदीक के स्कूल से पूरी कर दी गई है।
विक्रम सिंह, नोडल आफिसर, ई-अधिगम, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें