फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले के बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी पांच जुलाई को प्रदर्शन में लेंगे हिस्सा

Wed, 24 Jun 2026 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने मंगलवार को सीएचसी सांपला में बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान विनोद हुड्डा, जिला उप प्रधान सतवंती ने की। इसमें एसोसिएशन ने फैसला किया कि आने वाली 5 जुलाई को जिला रोहतक के सभी बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी रोष प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। विनोद हुड्डा ने बताया की राज्य कार्यकारिणी की तरफ से बार-बार प्रयास करने के बाद भी सरकार बहुद्देशीय कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा का रही है। इस कारण विरोध प्रदर्शन करने फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें