फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों संग भोजन कर जांच मिड-डे मील

Thu, 27 Aug 2026 08:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
33-रोहतक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करौंथा में औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों के सा
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करौंथा में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने वीरवार को औचक निरीक्षण कर मिड-डे मील जांचा। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन कर उसकी जांच की। उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का अवलोकन किया व विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की समीक्षा की। विद्यालय की स्वच्छता, शौचालय, पेयजल व्यवस्था व स्टाफ की डेली डायरी से संबंधित रिकॉर्ड्स का अवलोकन किया। डीईओ मनजीत मलिक ने इंस्पायर व उल्लास के रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। सेनेटरी नैपकिन की सप्लाई, 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए प्रोटीन बार व दुग्ध सप्लाई की जांच की। उन्होंने शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने व विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें